लखनऊ

भूत प्रेत भगाने के लिए पुजारी ने महिला को मंदिर में बुलाया, होश आने पर महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की एफआईआर

राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुजारी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है महिला ने इस संबंध में पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया है।

2 min read
Dec 23, 2021

लखनऊ. 40 वर्षीय महिला ने मंदिर में रहने वाले पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है महिला ने पुजारी पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पुजारी का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पुजारी ने अपने बयान में कहा है कि आरोप लगाने वाली महिला ओर वह मंदिर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच कुछ लोग मंदिर में पहुंचे और महिला व पुजारी की पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि पुजारी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया जिसके बाद उसे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जब वह होश में आई तो उसने देखा कि कुछ लोग पुजारी को पीट रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पुजारी को गिरफ्तार किया है मामले की जांच की जा रही है।

दर्ज हुई एफआईआर

राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुजारी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है महिला ने इस संबंध में पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया है।

भूत प्रेत भागाने के नाम पर महिला को पुजारी ने था पुलाया

सीतापुर के खैराबाद निवासी पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर 40 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भूत प्रेत भगाने के नाम पर पुजारी ने सोमवार शाम को 8:30 बजे उसे बुलाया था। महिला के पहुंचने पर पुजारी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और पुजारी ने उसके साथ जबरदस्ती की। जब महिला को होश आया तो उसे आसपास के लोग पीट रहे थे। इस पिटाई में महिला व पुजारी दोनों को चोट आई हैं। महिला के मुताबिक उसका पति अहमदाबाद में ठेकेदारी का काम करता हैं वह अपने दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है महिला मूल रूप से हरदोई की रहने वाली है। पुजारी ने आरोपी को बेबुनियाद बताया है उसने बताया कि हम दोनों लोग मंदिर में शराब पी रहे थे इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। तालकटोरा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
23 Dec 2021 11:33 am
Published on:
23 Dec 2021 11:28 am
Also Read
View All