लखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, सीना ठोक कर कहिए आप सुरक्षित हैं

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे।

2 min read
Aug 27, 2022
Defence Minister Rajnath Singh said say you are safe confidently

रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। शनिवार को अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहें। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से विका हो रहा। मोदी राज में भारत को लेकर विश्व की सोच में परिवर्तन हो रहा है। अत्यधिक व्यस्तता रहने के बावजूद कोशिश करता हूँ कि जनता के बीच आता रहूं। क्योंकि जनता अपने जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा करती है।

अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में कहा कि जब भी लोकार्पण करता हूँ, अटल जी की याद आती है। लखनऊ के विकास के लिए अटल जी ने हर संभव प्रयास किया। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा काम शहीद पथ बनवाकर किया। उनके ही नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है।

लखनऊ में जल्द शुरू होगा 5जी

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी ख्वाहिश है कि लखनऊ से लांस एंजेल्स और लन्दन की भी फ्लाइट चलनी चाहिए। लखनऊ में जल्द 5जी शुरू हो, इसके लिए काम कर रहा हूं। लखनऊ में हर साल एक लाख वाहन बढ़ रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही। शहर में मैंने अभी तक छह फ्लाईओवर बनवाए हैं। छह और बन रहे हैं। 104 किमी का आउटर रिंग रोड का काम प्रगति पर है। इसका 70-80 फीसद काम पूरा हो चकु है। दिसंबर में लोकार्पण होगा।

सीना ठोक के कहिए आप सुरक्षित हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। अब भारत मजबूत है, देश पर कोई गलत नजर नहीं डाल सकता। हमारे सेना के जवानों पर हमें भरोसा है। उरी पर हमारे देश के जवानों ने एयर स्ट्राइक कर उनकी धरती पर जाकर जवाब दिया। हमें अपने देश के जवानों और सेना पर गर्व करना चाहिए। देश को पूरी तरह से आश्वस्त करना चाहता हूं सीना ठोक के कहिए आप सब सुरक्षित हैं।

Updated on:
27 Aug 2022 05:25 pm
Published on:
27 Aug 2022 05:23 pm
Also Read
View All