लखनऊ

Farmer Protest: जब मेहनत की उचित कीमत नहीं मिलती तब सड़क पर आता है किसान…सपा-कांग्रेस ने सरकार को कहा किसान विरोधी 

Farmer Protest: दिल्ली बॉर्डर पर किसानो के चल रहे आंदोलन को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। सपा-कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सरकार को किसान विरोधी बताया। आइये बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Dec 06, 2024
Farmer Protest

Farmer Protest: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान लगातार धरनारत हैं। ऐसी में कांग्रेस नेता अजय राय, अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्र शेखर आजाद ने सरकार को किसान विरोधी बताया है।

चंद्र शेखर ने क्या कहा ? 

किसानों के विरोध पर आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के सांसद चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि किसान मजबूरी में आते हैं जब उन्हें अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिलता। सरकार ने लखीमपुर खीरी घटना पर किया अपना वादा पूरा नहीं किया है। सरकार को किसानों की मांगें सुननी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा ? 

किसानों के विरोध पर यूपी कांग्रेस के नेता अजय राय ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।  उन्होंने किसानों पर अत्याचार किया है।  किसान देश की रीढ़ हैं और वे (बीजेपी) इस रीढ़ को तोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस खड़ी है।

अवधेश प्रसाद ने क्या कहा ? 

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। किसान देश की आत्मा हैं। हमारा देश किसानों का देश है और जब तक वे समृद्ध नहीं होंगे, हमारा देश समृद्ध नहीं होगा।

क्या है किसानों की मांगे 

MSP, कर्जा माफी, पेंशन, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को सजा, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा, भूमि अधिग्रहण पर किसानों को कलेक्टरेट रेट से चार गुना मुआवजा, विश्व व्यापार संगठन और मुक्त व्यापार समझौतों से दूरी बनाकर घरेलू किसानों के हित सुरक्षित करने और मनेरा की दिहाड़ी बढ़ाने सहित किसानो के कुल 12 मांगे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर