लखनऊ

पूर्वांचल के माफिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नई जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने बनाया JDU का राष्ट्रीय महासचिव

UP News: जनता दल यूनाइटेड अब यूपी में भी संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व सांसद माफिया धनजंय सिंह के राष्ट्रीय महासचिव बनाने समेत अन्य पदों की नियुक्ति की।  

2 min read
Jul 31, 2022
Former MP Dhananjay Singh Made JDU national general secretary by CM Nitish Kumar

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद और मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने इनामी माफिया कहे जाने वाले धनंजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही लखनऊ में अजीत सिंह के हत्या की साजिश में नामजद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। ऐसे में धनंजय सिंह को महासचिव बनाने पर जेडीयू में भी लोग सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने यूपी यूनिट में चार नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी है। इसमें से इनामी माफिया धनंजय सिंह को भी नया पद दिया गया है। धनंजय सिंह कई मामलों में फरार चल रहे हैं। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

जेडीयू के टिकट पर पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

धनंजय सिंह पहले भी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जौनपुर के मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अभी हाल में माफिया अजीत सिंह के मर्डर में उनका नाम सामने आया है। इससे पहले जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या में भी उनका नाम आ चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा धनंजय सिंह के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है। मालूम हो कि धनंजय सिंह ने जौनपुर जिले की रारी विधानसभा सीट से पहली बार 2002 में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह न‍िर्दलीय जीत हासिल कर विधायक चुने गए।

पार्टी ने पत्र जारी कर सौंपी जिम्मेदारी

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। जेडीयू ने उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सत्येंद्र पटेल को नियुक्त किया है। पार्टी यूपी में भी संगठन का विस्तार कर रही है।

Updated on:
31 Jul 2022 01:01 pm
Published on:
31 Jul 2022 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर