लखनऊ

ऐसा क्या करने जा रहे हैं सीएम योगी? सुरक्षा में लगेंगे 6000 जवान, विपक्ष ने उठाये सवाल

यूपी के प्रमुख विपक्षी दलों ने 6000 जवानों की तैनाती पर ऐतराज जताते हुए इसे गलत परम्परा करार दिया है...

2 min read
Feb 28, 2018

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के दिन गोरखपुर में रहेंगे और इस दिन विश्व प्रसिद्ध भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे। गोरखपुर में पिछले सात दशक से भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली जाती रही है। अभी तक मंदिर के मुख्य पुजारी ही इस शोभायात्रा का नेतृत्व करते रहे हैं। शोभायात्रा के लिये मुख्यमंत्री की सहमति के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। साथ ही शोभायात्रा में शामिल होने वालों के लिये खास निर्देश भी दिये गये हैं। इसके तहत भगवान नरसिंह की इस शोभायात्रा में काले और नीले रंग का प्रयोग नहीं किया जायेगा। बता दें कि शोभायात्रा में जमकर रंग-गुलाल का इस्तेमाल होता है। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से शहरवासी रंग बरसाते हैं। 6000 पुलिस के जवानों के कंधों पर शोभायात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।

समाजवादी पार्टी सहित अन्य प्रमुख दलों योगी की इस यात्रा पर ऐतराज जताया है। विपक्ष का कहना है कि एक यात्रा पर 6000 जवानों की नियुक्ति और उस पर आने वाले खर्च का वहन सरकारी खाते से किया जाएगा। यह गलत परंपरा है।

ये भी पढ़ें

…तो इसलिये मायावती नहीं जाना चाहतीं राज्यसभा, ये हैं पांच बड़े कारण

ऐसी होगी सुरक्षा-व्यवस्था
पांच किमी लंबी इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री की शिरकत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। जुलूस की पुख्ता सुरक्षा के लिये पुलिस ने कड़े इंतजाम किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने सिक्योरिटी को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया है। शोभायात्रा की सुरक्षा सात जोन और 19 सेक्टरों और तीन सुपरवाइजर जोनों में डिवाइड की गई है। कुल मिलाकर 6000 पुलिस जवान लगाये जा रहे हैं। गोरखपुर के पांच एएसपी और पूरी फोर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा बाहर से भी तीन एसपी, 15 सीओ, 1000 सिपाही और 400 सिपाही और दो कंपनियां पीएसी बुलाई गई है। अधिकारियों ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिये एक कंपनी आरएफ और एटीएस कमांडों की भी डिमांड की है। कुल मिलाकर शोभायात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार सके।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
शोभायात्रा होली के दिन यानी दो मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे घंटाघर से होगी। गलियों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पांच किमी लंबी शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरेगी, एक दिन पहले ही ड्रोन से निगरानी शुरू हो जाएगी। पूरी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इतना ही नहीं रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से ईंट-पत्थर हटवाये जाएंगे। शोभायात्रा के दिन मार्ग में पड़ने वाले घरों की छतों पर एटीएस कमांडो तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। इन स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था करेगी।

एडीजी बोले- सब-मिलजुकर कर मनायेंगे त्यौहार
गोरखपुर के एडीजी दावा शेरपा ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है। गोरखपुर में सभी धर्मों के लोग इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि शांति कमेटियों की बैठकों में हर वर्ग के लोगों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें

अमर सिंह ने औरंगजेब से की अखिलेश यादव की तुलना, योगी की शान में पढ़े कसीदे, कहा- साधु की सरकार में…
Updated on:
28 Feb 2018 03:50 pm
Published on:
28 Feb 2018 03:42 pm
Also Read
View All
‘सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते, 7 रुपये कम कर किस पर किया एहसान’, कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दामों पर अखिलेश यादव का सरकार को तंज

बारिश और तूफान का तांडव! 23 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर से दहला यूपी; दो दिन मौसम ने मचाई तबाही, क्या बोले CM योगी

‘न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं पूजा पाल’, मंत्री ओपी राजभर बोले- अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की, सपा पर यूं कसा तंज

‘जिन्होंने नक्सलियों को याद दिलाई थी नानी’, जानिए कौन हैं ADG से DG बनाए गए ‘सिंघम’ IPS आलोक सिंह?

‘जब BSP सुप्रीमो मायावती को कमरे में बंद कर फाड़ दिए गए कपड़े और हुई पिटाई’, विशेष सत्र में गूंजा गेस्ट हाउस कांड क्या था?