लखनऊ

Toll Tax Increse: हाईवे का सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स

एक अप्रैल से हाईवे पर सफर करना महंगा होने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में 65 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। सभी तरह के वाहनों के लिए अलग दरें जारी की गई हैं। कमर्शियल वाहनों में 65 रुपये की बढ़त की गई है तो वहीं हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये की बढ़त की गई है।

less than 1 minute read
Mar 27, 2022
Highway Travel to become Expensive Toll Tax Increase from 1st April
Highway Travel to become Expensive Toll Tax Increase from 1st April

एक अप्रैल से हाईवे पर सफर करना महंगा होने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में 65 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। सभी तरह के वाहनों के लिए अलग दरें जारी की गई हैं। कमर्शियल वाहनों में 65 रुपये की बढ़त की गई है तो वहीं हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये की बढ़त की गई है। एनएचआई कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, फैजाबाद हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी और रायबरेली हाईवे पर दखिना पर वसूली होती है। बढ़ी दरें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स की दर में 10 से 50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं टोल बैरियर से 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन स्वामियों को मासिक पास में भी हर माह 30 रुपये ज्यादा देने होंगे। फोर व्हीलर के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। इनमें एक तरफ के टोल में 65 रुपये की वृद्धि की गई है।

नई दरें लागू

वाहन का एक तरफ आना जाना

- फोर व्हीलर- 10 रुपये का इजाफा

- व्यावसायिक हल्के वाहन (140-215 रुपये)

- बस और ट्रक (295 से 445 रुपये)

- तीन एक्सल व्यावसायिक (325 से 485 रुपये)

- मल्टी एक्सल वाहन (465 से 700 रुपये)

- बड़े वाहन (665 से 850 रुपये)

Updated on:
27 Mar 2022 02:06 pm
Published on:
27 Mar 2022 09:54 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो