लखनऊ

Indian Railways: रात की यात्रा पर रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, जान लीजिए वरना देना होगा जुर्माना

Indian Railways रेलवे को मोबाइल पर गाने सुनने के साथ कई शिकायतें ऐसी भी मिलती रहती हैं जैसे कि Train में लोग ग्रुप में बैठकर ऊंची आवाज में बातें करते हैं और हंसी मजाक करते हैं। इसके अलावा लाइट जलाने और बुझाने को लेकर भी सफर कर रहे यात्रियों में कई बार विवाद हो जाता है। इसी के चलते Railway Ministry ने ये नये नियम बनाए हैं।

2 min read
May 09, 2022
Indian Railways

Indian Railways New Rules: गर्मियों की छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में ज्यादातर लोग छुट्टियों पर घर जाने की तैयारी में लगे हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में जल्द ही ट्रेन से कोई यात्रा करने वाले हैं तो तैयार रहें। खासतौर पर अगर आपको यात्रा में ट्रेन में पूरी रात गुजारनी है तो फिर इस रेलवे की इस नयी गाइड लाइन को जान लेना बेहद ज़रूरी है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, रेलवे यात्रियों की सहूलियतों को देखते हुए अक्सर नियम बनाता रहता है। अब रेलवे ने यात्रियों की नींद में कोई ख़लल न पड़े और वो यात्रा में चैन से नींद ले सकें इसके लिए नियम बनाया है। इस नये नियम के बारे में आपको जान लेना बेहद ज़रूरी है वरना आपको भी दिक्कत हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि नींद को लेकर रेलवे ने क्या नियम बनाये हैं।

नींद पर रेलवे का नया नियम

इस नए नियम के अनुसार, अब आपकी सीट, कंपार्टमेंट या कोच में कोई भी पैसेंजर तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता और न ही वह ऊंची आवाज में गाने सुन सकता है। दरअसल यात्रियों द्वारा की गयी इस तरह की कई शिकायतों के बाद रेलवे ने यह नियम बनाया। अब इससे किसी यात्री की नींद में कोई ख़लल नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर को इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है। यानि अब आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकते हैं।

रेलवे के सभी जोन में तत्काल प्रभाव से नियम लागू

रेलवे मंत्रालय ने रेलवे के सभी जोनस को यह आदेश जारी कर दिया है कि, इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इन नए नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री शिकायत करता है तो उसका समाधान करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होगी।

लाइट जलाने पर विवाद

मोबाइल पर गाने सुनने के अलावा कई शिकायतें ऐसी भी रेलवे को मिली थीं कि लोग ग्रुप में बैठकर ऊंची आवाज में बातें करते हैं और हंसी मजाक करते हैं। इसके अलावा लाइट जलाने और बुझाने को लेकर भी कई बार विवाद हुआ है। इसी के चलते रेल मंत्रालय ने ये नए नियम बनाए हैं।

Published on:
09 May 2022 10:55 pm
Also Read
View All