लखनऊ

सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस वर्ष नहीं होगी कावड़ यात्रा

5 जुलाई से शुरू होनी थी वाली कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) स्थगित कर दी गई है। सीएम योगी (CM yogi) ने इस पर फैसला लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2020, 7:49 AM IST
CM yogi
CM yogi

लखनऊ. 5 जुलाई से शुरू होनी थी वाली कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) स्थगित कर दी गई है। कोरोना (Coronavirus) महामारी के कारण संक्रमण के फैलने की आशंका के चलते इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हर साल करीब 5 करोड़ कांवड़िया इसमें शामिल होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। हालांकि, स्थानीय स्तर पर गाइडलाइंस के अनुसार लोगों को जलाभिषेक करने की इजाजत होगी। सीएम योगी ने हरियाणा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर यह फैसला लिया है।

वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए की बातचीत-

कांवड़ संघों और संत महात्माओं की ओर से भी इस बार कावड़ यात्रा न करने का प्रस्ताव रखा गया था। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस पर विचार विमर्श किया। अंत में लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल व कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित करने पर सामूहिक सहमति बनी।

कहा जा रहा है कि इस सबंध में राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ भी जल्द ही चर्चा होगी। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लोगों बड़ी संख्या में इकट्ठे न हों। आपको बता दें कि यूपी में शनिवार को 592 नए कोरोना मरीज सामने हैं। 10,369 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 6,237 मरीजों के अब भी इलाज चल रहा है। प्रदेश में 529 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Updated on:
21 Jun 2020, 7:49 AM IST
Published on: