24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus in UP: यहां एक दिन में आए 151 मरीज, 17135 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

यूपी में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी में कोरोना (coronavirus in UP) संक्रमितों की संख्या 17135 को पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Jun 2020, 6:29 PM IST

corona news,corona news

corona news,corona news

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17135 को पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना वायरस (Corona in UP) के 592 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोविड 19 के सक्रिय मामलों की संख्या 6,237 है। जो लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं उनकी संख्या 10,369 है। अब तक यूपी में 529 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिनमें 22 की मौत शनिवार को हुई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan) ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अंदर 14,048 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5,42,972 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

शुक्रवार को सर्वाधिक 817 मामाले सामने आए थे। इनमें सबसे ज्यादा 151 मामले अकेले गौतमबुद्ध नगर में मिले। राजधानी लखनऊ में शनिवार को 20, संतकबीरनगर में 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- UP Weather Forecast: इन 25 जिलों में आएगी तेज आंधी, होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

10 दिन में होंगे मरीज डिस्चार्ज-
उन्होंने कहा कि बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित लोगों को 10 दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित लोगों को 10 दिन बाद घर में होम क्वारेंटाइन होना होगा। उसके बाद उन्हें 7 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। एसिम्टोमैटिक मामलों में ये सामने आया है कि 10 दिनों के बाद वो दूसरों को संक्रमित नहीं करते हैं।

- शनिवार को यूपी में आए 592 नए कोरोना मरीज सामने
- 10,369 मरीज स्वस्थ होकर दिए जा चुके हैं डिस्चार्ज
- 6,237 मरीजों के अब भी चल रहा है इलाज
- प्रदेश में 529 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है