
लखनऊ. शनिवार को बादलों की आवाजाही से राजधानी लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather) कुछ नरम रहा। हालांकि, गर्मी (hot summer) से वैसी निजात नहीं मिली, जैसी उम्मीद की जा रही थी। लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश (Pre Monsoon) के बाग अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं भदोही, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, आजमगढ़, वाराणसी, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, अमेठी, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा समेत 30 से अधिक जिलों में बीते दिनों बारिश हुई। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता की मानें तो प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थतियां बनी हुई हैं। तब तक के अलग जगह पर प्री-मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है।
इन 25 जिलों में होगी बारिश-
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर और संभल में दोपहर तक आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त मैनपुरी, बदायूं, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद में भी बारिश की संभावना है। पूर्वांचल में सुल्तानपुर, आजमगढ़, बलिया, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही और सोनभद्र में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। तराई के जिलों में बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा गोंडा, बस्ती और अयोध्या में भी मौसम विभाग ने आंधी बारिश की संभावना जताई है.
सोमवार को लखनऊ में आ सकता है मॉनसून-
सोमवार से राजधानी में मौसम तेजी से करवट लेगा। मॉनसून दस्तक देगा और तेज बारिश होगी, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज दी जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने भी इस ओर अंदेशा जताया है। उनके मुताबिक मानसून आने से पहले राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही बौछारों की संभावना है।
स्काईमेट वेदर एजेंसी के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होती रहेगी। लेकिन 22 जून से मॉनसून जोर पकड़ेगा और 24 तक पूरे प्रदेश में बादल जमकर बरसेंगे।
Updated on:
20 Jun 2020 03:53 pm
Published on:
18 Jun 2020 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
