24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus in Kanpur: यहां एक साथ 58 मरीज कोरोना पॉजिटिव, एक ही स्थान की 33 लड़कियां संक्रमित

गुरुवार को भी कोरोना (coronavirus) ने रफ्तार पकड़ी और 600 से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया। वहीं 23 लोगों की कोरोना से मौत (Corona in UP) हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Jun 2020, 5:50 PM IST

Coronavirus: राजकोट सिविल अस्पताल की एक और महिला चिकित्सक को कोरोना, अहमदाबाद कोविड अस्पताल में दे रही थी ड्यूटी

Coronavirus: राजकोट सिविल अस्पताल की एक और महिला चिकित्सक को कोरोना, अहमदाबाद कोविड अस्पताल में दे रही थी ड्यूटी

कानपुर. गुरुवार को भी कोरोना (coronavirus) ने रफ्तार पकड़ी और 600 से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया। देवरिया में छह, फिरोजाबाद में पांच, बस्ती में 15, कन्नौज में 11, मुरादाबाद में 16, बांदा व हरदोई में 1-1, मऊ में तीन, मेरठ में एक मरीज में कोरोना की पुष्टी हुई है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक नगरी कानपुर (Kanpur) में एक साथ 58 नए मरीज सामने आए हैं जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इनमें 33 मामले स्वरुप नगर स्थित संवासिनी गृह के है। यहां की 33 लड़कियां में कोरोना की पुष्टि हुई है। कानपुर में कुल मरीजों की संख्या 882 हो गई हैं। इनमें 333 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 16000 के करीब पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus in UP: एक दिन में आए सर्वाधिक 630 मामले, 15785 पहुंची संख्या

सीएमओ का आया बयान-

कानपुर से सांवाहिनी गृह में आए मामले में 18 स्वरूप नगर के बालिका संरक्षक गृह से, 15 राजकीय बाल बालिका गृह से, 3 जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर से, 2 मंझेवाली गली इफ्तिखाराबाद से, 2 सिविल लाइंस से, तो 1-1 मोती नगर जाजमऊ, केशर मार्केट जूही, नगर निगम, स्वरूप नगर, सदानंद नगर, जनरलगंज, केशव नगर व गोविंद नगर से। इन सभी मरीजों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब से 51 और प्राइवेट लैब से सात कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें कानपुर की प्राइवेट लैब से पांच और दिल्ली की लैब से दो पॉजिटिव आए हैं। उसमें 41 महिलाएं, युवती व किशोरी हैं।