लखनऊ

IPS पति की मौत के बाद सामने आई पत्नी रवीना की पहली प्रतिक्रिया, आंख में आंसू लेकर कही ये बात

तमाम आरोपों के बीच मृतक अफसर सुरेंद्र दास की पत्नी डॉ. रवीना सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 4:22 PM IST
late ips surendra das
IPS पति की मौत के बाद सामने आई पत्नी रवीना की पहली प्रतिक्रिया, आंख में आंसू लेकर कही ये बात

लखनऊ. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य न बिठा पाने के कारण जहर खाने वाले कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र दास का आज लखनऊ में गोमती नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। आईपीएस की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस वाले तैनात रहे। परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए। इस दौरान मृतक अफसर की पत्नी का पहला बयान भी सामने आया। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी डॉक्टर रवीना सिंह पर अफसर को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं। मृतक के भाई नरेंद्र कुमार दास का कहना है कि वह सुरेंद्र की पत्नी रवीना सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की तहरीर देंगे।

तमाम आरोपों के बीच मृतक अफसर सुरेंद्र दास की पत्नी डॉ. रवीना सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि आज मेरा सबकुछ चला गया है। मैं हाथ जोड़कर कह रही हूं कि मुझे मेरे हाल पर छोड़ दीजिए। इतना कहते ही मृतक अफसर की पत्नी दहाड़ें मारकर रोने लगी।

शव को देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगी रवीना
राजधानी के एकता नगर में जैसे ही मृतक आईपीएस अफसर का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वर्दीधारियों के अलावा आम लोगों की आंखें भी भर आईं। इस दौरान मृतक की पत्नी डॉ. रवीना भी जब पति के अंतिम दर्शन को पहुंची तो वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगी।

देखें वीडियो...

मृतक अफसर के भाई ने लगाये गंभीर आरोप
मृतक अफसर के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने कहा कि मेरे भाई की मौत के लिए उनकी पत्नी डॉक्टर रवीना सिंह जिम्मेदार है। उनके खिलाफ वह पुलिस में तहरीर देंगे। कहा कि रवीना ने उनके भाई को इतना प्रताड़ित किया कि उसे जान देने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं सूझा। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद वह रवीना के खिलाफ पुलिस कम्पलेन करेंगे, वहीं सुसाइड नोट के जांच की भी कराएंगे। नरेंद्र दास ने कहा कि पुलिस मामले की सही से जांच करे और दोषी को सजा दिलाये।

Updated on:
10 Sep 2018, 4:22 PM IST
Published on: