लखनऊ

बीयर और शराब के शौकीनों की लग गई लॉटरी, एक अप्रैल से कीमतों में भारी कमी

Beer price Heavy Reduction :- 1 अप्रैल से यूपी सरकार की नई आबकारी नीति लागूअंग्रेजी व देसी शराब की कीमतों में होगा बदलाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2021, 9:09 PM IST
बीयर और शराब के शौकीनों की लग गई लॉटरी, एक अप्रैल से कीमतों में भारी कमी
बीयर और शराब के शौकीनों की लग गई लॉटरी, एक अप्रैल से कीमतों में भारी कमी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शराब और बीयर के शौकीनों (Beer Wine Amateurs) की एक अप्रैल को बड़ी लॉटरी (Lottery) लग गई है। यूपी में एक अप्रैल (One april) से बीयर के दामों में भारी गिरावट (Beer price Heavy Reduction) होने जा रही है। इसके साथ ही अंग्रेजी व देसी शराब की कीमतों में बदलाव होगा।

बीयर पर लगने वाले चार्ज में कमी :- यूपी में 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। 1 अप्रैल से यूपी सरकार की नई आबकारी नीति लागू होगी। जिसके तहत बीयर के दाम कम होंगे जबकि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में थोड़ी बढ़त होगी। यूपी आबकारी विभाग ने शराब के ड्यूटी चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है बल्कि बीयर पर लगने वाले चार्ज को कम कर दिया है।

करीब 20 रुपए की कमी :- यूपी आबकारी विभाग के इस कदम से बीयर केन व बोतल के दामों में करीब 20 रुपए की कमी आएगी। इस वक्त बीयर बोतल व केन औसतन 130 रुपए में बाजार में उपलब्ध हैं। यह एक अप्रैल से 20 रुपए सस्ती हो जाएंगी।

यूपी में बीयर की खपत हुई कम :- यूपी में फैले कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष बीयर कम बिकी। इस नए सत्र में खपत बढ़े इस नीयत से बीयर की कीमतों में कमी की गई है। अगर आकड़ों को देंखें तो अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक यूपी में बीयर की खपत केवल 17.28 करोड़ बोतल हुई है। यह पिछले वर्ष 27.08 करोड़ बोतलों की खपत से करीब 36 प्रतिशत कम है।

Updated on:
31 Mar 2021, 9:09 PM IST
Published on: