25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : लाइसेंसी शस्त्र दो अप्रैल तक जमा करने का अल्टीमेटम, नहीं तो कार्रवाई तय

पंचायत चुनाव (UP Gram Panchayat Election 2021) में किसी तरह की गड़बड़ी और हि‍ंसा को रोकने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में शस्त्र लाइसेंस दो अप्रैल तक जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 31 Mar 2021, 8:35 PM IST

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : लाइसेंसी शस्त्र दो अप्रैल तक जमा करने का अल्टीमेटम, नहीं तो कार्रवाई तय

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : लाइसेंसी शस्त्र दो अप्रैल तक जमा करने का अल्टीमेटम, नहीं तो कार्रवाई तय

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव (UP Gram Panchayat Election 2021) से एक बड़ी खबर है। पंचायत चुनाव तारीखें घोषित हो गई हैं। योगी सरकार और जिला प्रशासन दोनों, पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए वचनबद्ध हैं। पंचायत चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी और हि‍ंसा को रोकने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में शस्त्र लाइसेंस (licensing arm) दो अप्रैल (April 2) तक जमा करने का अल्टीमेटम (Ultimatum) दिया है। साथ ही कहा है कि, अगर इसका पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई (action) का सामना होगी।

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन यहां करें नहीं तो हो जाएगा पर्चा खारिज

सात और आठ अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया :- लखनऊ में पंचायत चुनाव के लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में सभी के शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र में अभी तक एक हजार और एसपी ग्रामीण के क्षेत्र में करीब ढाई हजार शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है।

लाइसेंस जमा कर संबंधित थाने को बताएं :- डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि, आठ विकास खंडों की 494 ग्राम पंचायतों में दस लाख से अधिक मतदाता हैं। डीएम ने कहा है कि, जिनके पास भी शस्त्र लाइसेंस है, वह शस्त्र और लाइसेंस जमा कर संबंधित थाने को इसकी जानकारी दें।

गड़बड़ व्यक्तियों को चिह्नित करे पुलिस :- डीएम अभिषेक प्रकाश ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि, ऐसे लोगों जो पहले भी किसी चुनावी हि‍ंसा या किसी तरह की गड़बड़ियों में शामिल हुए थे उन्हें चिह्नित करे। और इन लोगों को पाबंद करें।

33 अंतिसंवेदनशील मतदाता केंद्र :- पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ में पंचायत चुनाव में इस बार 33 मतदान केंद्र ऐेसे हैं जहां पर वोट के लिए प्रत्याशियों के बीच विवाद हो सकता है। करीब 500 ग्राम पंचायतों में से 33 को अंतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि इसमें अभी और इजाफा हो सकता है। जिले में कुल 640 मतदान केंद्रों व 1776 मतदेय स्थलों का निर्माण कराया गया है।

लेखपाल टीम कर रहे सत्यापन :- ग्राम पंचायतों में तैयार मतदाता सूची का सत्यापन लेखपालों की टीम कर रही है। सूची में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए तहसील स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बख्शी का तालाब एसडीएम डा.शशि काकन के मुताबिक तीस लेखपालों की टीम मतदाता सूची के सत्यापन के लिए लगाई गई है।