25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन यहां करें नहीं तो हो जाएगा पर्चा खारिज

UP Gram Panchayat Election 2021 : यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिला प्रशासन मुस्तैद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 30 Mar 2021, 4:36 PM IST

up_gram_panchayat_election_2021.jpg

लखनऊ. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिला प्रशासन मुस्तैद है। उम्मीदवार अगर नामांकन करना चाहते हैं तो अलर्ट हो जाएं। कहीं इधर उधर न भटकें। बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन विकास खंड कार्यालय में होंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन हाेंगे। नामांकन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : होली मिलन के बहाने 'प्रधान' साध रहे वोट बैंक

रामपुर जिले में 680 ग्राम प्रधान, 859 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 8504 ग्राम पंचायत सदस्य पद एवं 34 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी चुनाव शेड्यूल के मुताबिक रामपुर में तीन अप्रैल से नामांकन होंगे, जो चार अप्रैल तक चलेंगे। इसके बाद पांच व छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि सात अप्रैल को नामांकन वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन का समय होगा। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से पूरी तरह से पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य यानी बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालय में नामांकन होंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन होंगे। तीन अप्रैल को नामांकन का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि चार अप्रैल को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।