लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : आखिर 31 दिन तक कैसे स्थिर हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें लखनऊ में आज का रेट

- Lucknow Petrol Diesel Price Today- लखनऊ में शनिवार 4 दिसम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

2 min read
Dec 04, 2021
Petrol Diesel Price Today : सब हैरान... 13 दिन हुए पेट्रोल डीजल की कीमतें न बढ़ी न घटी, जानें लखनऊ में आज का रेट

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 4 December 2021 केंद्र सरकार और यूपी सरकार के करों में कटौती से पेट्रोल डीजल के दाम 31 दिन बीतने के बाद शनिवार 4 दिसम्बर को भी स्थिर हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में शनिवार 4 दिसम्बर को पेट्रोल का भाव 95.25 रुपए/लीटर रहा और लखनऊ में 4 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। तीन नवम्बर माह को पेट्रोल अपनी सबसे अधिक उंचाई पर था। 3 नवम्बर को पेट्रोल का रेल 106.94 रुपए/लीटर था। सितम्बर की 30 तारीख को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था। लखनऊ सहित यूपी की जनता पेट्रोल डीजल के रेट कुछ और कम होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 4 December 2021:- राजधानी लखनऊ में पिछले 31 दिनों से कीमतें नहीं बढ़ी हैं। आज 31वां दिन है जब पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। लखनऊ में 4 दिसम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 30 नवम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर थी। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर थी। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 4 December 2021 :- लखनऊ में 4 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर था। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।

पेट्रोल और डीजल के रेट जानें:- अगर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव जानना है तो मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें। रोज़ाना सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई दरें जारी करती हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटे :- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अगले साल होने वाले हैं। मतदाता की नाराजगी सरकारें मोल नहीं लेना चाहती हैं। संभावना है कि, अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट और कम हो जाएं पर बढ़ेंगे नहीं। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं।

यूपी के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल का आज का भाव :-

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
आगरा 95.03 86.55
लखनऊ 95.26 86.80
वाराणसी 96.06 87.61
गोरखपुर 95.31 86.84
सुलतानपुर 95.26 84.07
रायबरेली 95.68 87.20
अलीगढ़ 95.45 86.95
प्रयागराज 95.20 86.48
कानपुर 94.95 86.48
नोएडा 95.49 87.01
गाजियाबाद 95.27 86.79।

Updated on:
04 Dec 2021 11:38 am
Published on:
04 Dec 2021 08:02 am
Also Read
View All