
Petrol Diesel Price Today : जनता मायूस अब नहीं घटेंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें लखनऊ में आज का रेट
लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 3 December 2021 लखनऊ में पेट्रोल डीजल के भाव में बड़ी राहत है। 30 दिन बीत गए हैं पर लखनऊ में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। 2 नवम्बर को केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने करों में कटौती की, जिस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में शुक्रवार 3 दिसम्बर को पेट्रोल का भाव 95.25 रुपए/लीटर रहा। लखनऊ में 3 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। तीन नवम्बर माह को पेट्रोल अपनी सबसे अधिक उंचाई पर था। 3 नवम्बर को पेट्रोल का रेल 106.94 रुपए/लीटर था। सितम्बर की 30 तारीख को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था। जनता उम्मीद लगा रखी है कि शायद लखनऊ सहित यूपी पेट्रोल डीजल के रेट कुछ और कम हो जाएं।
पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 3 December 2021:- राजधानी लखनऊ में पिछले 30 दिनों से कीमतें नहीं बढ़ी हैं। आज 30वां दिन है जब पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। लखनऊ में 3 दिसम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 30 नवम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर थी। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर थी। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।
डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 3 December 2021 :- लखनऊ में 3 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर था। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।
अन्य शहर का जानना है रेट तो सिर्फ ये करें :- अगर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव जानना है तो मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें। रोज़ाना सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई दरें जारी करती हैं।
अभी और कम होंगे पेट्रोल-डीजल के रेट :- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अगले साल होने वाले हैं। मतदाता की नाराजगी सरकारें मोल नहीं लेना चाहती हैं। संभावना है कि, अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट और कम हो जाएं पर बढ़ेंगे नहीं। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं।
यूपी के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल का आज का भाव :-
शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
आगरा 95.03 86.55
लखनऊ 95.26 86.80
वाराणसी 96.06 87.61
गोरखपुर 95.31 86.84
सुलतानपुर 95.26 84.07
रायबरेली 95.68 87.20
अलीगढ़ 95.45 86.95
प्रयागराज 95.20 86.48
कानपुर 94.95 86.48
नोएडा 95.49 87.01
गाजियाबाद 95.27 86.79।
Published on:
03 Dec 2021 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
