लखनऊ

लखनऊ की तेजस्विनी का विदेश में डंका, दुबई में ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवार्ड में जज बनकर करेंगी प्रतिनिधित्व

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली तेजस्वी सिंह दुबई ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवार्ड में बतौर जज पैनल का हिस्सा बनकर शामिल होंगी।

less than 1 minute read
Jun 12, 2022
Tejaswini Singh

दुबई ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवार्ड में लखनऊ की तेजस्विनी सिंह जज पैनल के रूप में दिखाई देंगी। इस पैनल में विश्व के अलग-अलग कोने से पहुंचे पांच देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे जिनके साथ तेजस्विनी जज पैनल का सदस्य बनी रहेंगी। तेजस्विनी को एंटरप्रेन्योर वर्ग में जज चुना गया है। समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। समारोह में दुबई के रॉयल परिवार की महामहिम मोना, अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और इंजीनियर मौजूद रहेंगे। ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 14 और 15 जून को आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा के मुद्दे को उठाएंगी तेजस्विनी

बतौर तेजस्विनी वह इस फंक्शन में शिक्षा के मुद्दे को उठाएंगी। मूल रूप सेे देवरिया निवासी तेजस्विनी ने कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर बहुत खुश है और उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। इस ग्लोबल कार्यक्रम में दुबई के अल जरूनी भी शिरकत करेंगे।

जानें तेजस्विनी की अन्य उपलब्धियों के बारे में

तेजस्विनी माइलस्टोन मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल साउथ अफ्रीका 2018, मिसेज माइलस्टोन इंडिया इंटरनेशनल सिंगापुर 2018 का खिताब जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह ऑर्गेनिक रिसर्चर और ऑर्गेनिक ग्रीन्स कंपनी की मालकिन हैं।

प्रियंका चोपड़ा हैं तेजस्विनी की आइडल

तेजस्विनी, प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। यूपी के छोटे से शहर बरेली से उन्हें के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने आज ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। यूपी के छोटे से शहर से निकलकर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करने वाली प्रियंका को इंस्पिरेशन मानने वाली तेजस्विनी ने खुद भी विभिन्न ब्यूटी पेजेंट्स में अपने नाम का लोहा मनवाया है।

Updated on:
13 Jun 2022 12:38 am
Published on:
12 Jun 2022 11:49 pm
Also Read
View All