लखनऊ

लालजी टंडन को लेकर अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दिया यह अपडेट

लखनऊ निवासी व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji tandon) का लखनऊ (lucknow) के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 10:03 PM IST
Lalji Tandon
Lalji Tandon

लखनऊ. लखनऊ निवासी व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (lalji tandon) का लखनऊ (lucknow) के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। खराब स्वास्थ के चलते हुए शनिवार को एडमिट किया गया था। शुरुआत में डॉक्टरों ने उन्हें एक दो दिन में ही डिस्चार्ज करते की बात कही थी, लेकिन अब चार दिन हो गए हैं। यह देखते हुए शुभचिंतकों का उनसे मिलने का दौर जारी है। मंगलवार को अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें उनकी हालत नाजुक, लेकिन स्थिर बताई गई है।

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक राकेश कपूर की मानें, तो एमपी के राज्यपाल को फेफड़े, किडनी और लीवर की दिक्कत है। उनका डायलिसिस भी किया जा रहा है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में राज्यपाल का इलाज हो रहा है। बता दें 11 जून को सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश यादव ने आज उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, "प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।"

सीएम योगी के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना।

Published on: