Mausam Vibhag Updates यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यूपी के कुछ हिस्से में चिल्लचिलाती गर्मी है तो कुछ जिलों में मौसम सुहावना है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि, अगले तीन दिन तक यूपी के कई जिलों में तूफान और हल्की बारिश होगी।
यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यूपी के कुछ हिस्से में चिल्लचिलाती गर्मी है तो कुछ जिलों में मौसम सुहावना है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि, अगले तीन दिन तक यूपी के कई जिलों में तूफान और हल्की बारिश होगी। पछुआ के प्रभाव से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास व उससे ऊपर चला गया है। हवा के रुख में हो रहे बदलाव का असर मौसम पर दिख रहा। झांसी, कानपुर, प्रयागराज, उरई, गोरखपुर और वाराणसी में हल्की बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ कुछ जिलों में आने वाले तीन दिन में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा सबसे गर्म शहर रहा। बांदा का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश और चमक संग तूफान की आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई से 18 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश और चमक के साथ तूफान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही कुछ जिलों में आने वाले लगातार तीन दिन तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। राजधानी लखनऊ का रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट
यूपी में शनिवार को बांदा अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। झांसी गर्मी दूसरे स्थान पर रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा और प्रयागराज तीसरे सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा के लिहाज से शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दयालबाग विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि, आने वाले तीन दिन तापमान में कमी होने के आसार नहीं है। गर्मी के साथ हीटवेव भी चलेंगी।
मेरठ में न्यूनतम तापमान
यूपी में न्यूनतम तापमान मेरठ में 23.7 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।