मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में मॉनसून पहले ही दस्तक दे सकता है। मॉनसून के जल्द आने से राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल समेत कई राज्यों की जनता को राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लंबी अवधि के अनुमान में यह बात कही गई है। पुणे स्थित आईआईटीएम की ओर से तैयार मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रिडिक्शन सिस्टम का इस्तेमाल कर मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है।