8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : तूफान असानी से बदलेगा यूपी का मौसम, इन जिलों में चार दिन तेज बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates तूफान असानी से यूपी का मौसम करवट बदल रहा है। तूफान असानी का असर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 12 मई से 15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक संग तेज तूफानी हवाओं चलेंगी। पूर्वी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 May 2022, 4:47 PM IST

Weather Updates : तूफान असानी से बदलेगा यूपी का मौसम, इन जिलों में चार दिन तेज बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates : तूफान असानी से बदलेगा यूपी का मौसम, इन जिलों में चार दिन तेज बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates तूफान असानी से यूपी का मौसम करवट बदल रहा है। तूफान असानी का असर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 12 मई से 15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक संग तेज तूफानी हवाओं चलेंगी। पूर्वी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। और इन जिलों में इस हफ्ते कई दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Lucknow Weather forecast लखनऊ में मौसम ने बदली करवट

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से आकाश में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही है। तापमान में भी गिरावट है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, तूफान असानी की वजह से हो सकता है आने वाले दिनों में लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हो जाए। अगर तेज बारिश नहीं हुई तो बूंदाबांदी की पूरी संभावना है। वैसे बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में मौसम ठंडा रहेगा।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : तूफान असानी का पूर्वी यूपी में दिखेगा असर, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Azamgarh Weather Forecast आजमगढ़ में 12 मई को बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आजमगढ़ में 12 मई को बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जिले में आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है। बहराइच में लगातार तीन दिनों तक तेज बारिश होगी। बलिया जिले में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान जताया गया है। तीनों दिन आंधी-तूफान भी आ सकता है।

Gorakhpur Weather Forecast गोरखपुर में जमकर बादल बरसेंगे

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, गोरखपुर में जमकर बादल बरसेंगे। गोरखपुर में अगले चार दिन तक तेज बारिश होने वाली है। 15 मई तक जिले में रोज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

यह भी पढ़ें :यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Varanasi Weather Forecast वाराणसी में असानी की वजह से बारिश

चक्रवात ‘असानी’ का असर की वजह से वाराणसी में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में 12 मई को 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वाराणसी में बुधवार 11 मई को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 67 फीसद के आसपास बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय में बताया कि, वाराणसी में भी चक्रवात ‘असानी’ के कारण 12 से 15 मई तक बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा संग बारिश के भी आसार हैं।