Maulana Sajid Rashidi Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर यूपी में राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज हो गई है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके अयोध्या जाने के फैसले को सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव को अब अच्छी तरह एहसास हो गया है कि इस बार मुस्लिम समुदाय उन्हें बिल्कुल वोट नहीं देगा इसलिए वह हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ही रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं।