राजभर ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस और सपा दोनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "अखिलेश यादव को अपने दिल्ली वाले बड़े भाई (राहुल गांधी) को भी अयोध्या ले जाना चाहिए ताकि, वह खुद अपनी आंखों से देख सकें कि प्रभु श्रीराम कोई कल्पना नहीं हैं और अयोध्या ही रामलला की जन्मभूमि है। राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि, उन्हें कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों को अब और आगे नहीं ढोना चाहिए और रामलला के सामने सिर झुकाकर अपने पूर्वजों की गलतियों का प्रायश्चित करना चाहिए। राजभर ने अखिलेश यादव को कारसेवकों की याद दिलाते हुए कहा कि दर्शन के दौरान उन्हें उन कारसेवकों की आत्माओं से भी क्षमा मांगनी चाहिए जिन पर सपा सरकार के समय गोली चलाई गई थी।"