चक्रवाती तूफान असानी जिसका अर्थ होता है क्रोध धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों ने संभावनाएं जताई है कि, धीरे-धीरे असानी पूर्वी यूपी के जिलों की तरफ बढ़ सकता है। जिसके बाद कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 11 मई और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली संग तेज तूफानी हवाएं और बारिश की संभावना है। साथ ही 14 मई तक पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है। तूफान असानी का असर पूर्वी यूपी के महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, बलिया और श्रावस्ती समेत कई जिलों में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी 13 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।