8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Weather Updates यूपी में गरमी का कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, प्रयागराज और आगरा सहित कई जिलों में लू चलेगी। पर राहत यह है कि, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है कि कुछ बूंदाबांदी हो जाए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुकवार को यूपी के बांदा सबसे अधिक गरम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Apr 2022, 12:08 PM IST

Weather Updates : यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Weather Updates : यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Weather Alert यूपी में गरमी का कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, प्रयागराज और आगरा सहित कई जिलों में लू चलेगी। पर राहत यह है कि, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है कि कुछ बूंदाबांदी हो जाए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुकवार को यूपी का बांदा सबसे अधिक गरम रहा। बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल माह में इतनी गर्मी बांदा में कभी भी रिकॉर्ड नहीं की गई थी। 29 अप्रैल 1979 को बांदा में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो पूरे देश में शुक्रवार को बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में 29 अप्रैल अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के कुल 9 शहर ऐसे हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उसके ऊपर दर्ज किया गया है। शनिवार को यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है जानें?

यूपी में तीन-चार मई को छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई तक गर्मी से राहत नहीं है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभों का रुख जम्मू और कश्मीर की तरफ है। इसका असर शनिवार शाम या रविवार से दिखना शुरू हो जाएगा। तीन और चार मई को बादल छाए रहेंगे। धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : हाथरस में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा, मौसम विभाग का हीट वेव का अलर्ट

लखनऊ का मौसम अपडेट :- लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 185 दर्ज किया गया है।

वाराणसी में मौसम रहेगा साफ :- वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 116 है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

प्रयागराज में चलेगी लू :- प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लू चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 122 रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर में 44 डिग्री रहेगा तापमान :- कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 156 है।

गोरखपुर में मौसम साफ :- गोरखपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 45 दर्ज किया गया है।

अयोध्या आसमान साफ रहेगा :- अयोध्या में अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया है और 'मध्यम' श्रेणी में है।

मेरठ में हल्के बादल :- मेरठ में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में 370 दर्ज किया गया है।

आगरा का मौसम :- आगरा में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 102 दर्ज किया गया है।