अभी प्रदेशवासियों को और भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो 28, 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगरा, प्रयागराज, झांसी, बांदा, मेरठ, वाराणसी जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। और 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिले में गर्मी का प्रकोप इस कदर हावी है कि, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त पशु व पक्षी व्याकुल हो गए हैं।