यूपी में मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को पूरे यूपी में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिर वाराणसी 42.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चक्रवाती हवाओं की वजह से 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लू चलेगी। जिस वजह से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।