यूपी में एक फिर बार झांसी सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। झांसी में 42.4 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को लू चलने की वजह से बांदा, झांसी, चित्रकूट, उरई और कानपुर लू की सबसे ज्यादा चपेट में रहे। इसके साथ ही लखनऊ, अयोध्या, देवरिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज में तापमान अपने चरम पर पहुंचेगा।