8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले चार दिन झमाझम बारिश और गिरेगी आकाशीय बिजली

Mausam Vibhag alert जिले के मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि अभी करीब हफ्ते भर लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। आने वाले 48 घण्टों में सुलतानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 May 2022, 7:58 PM IST

weather update बीती रात जिले में आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से मौसम एकदम खुशगवार हो गया है। इससे पारा लुढ़क गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 60 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आए तूफान से बृहस्पतिवार की भोर में मौसम सर्द हो गया। आंधी पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में पेड़ पौधे उखड़ गए हैं। बिजली के पोल धराशाई हो गए हैं। शादी विवाह में सजे पंडाल गिरने से भी भारी नुकसान आंका जा रहा है। खेतों में पड़े मवेशियों के चारे यानी भूसा भी आंधी पानी से बर्बाद हुआ है। वहीं भोर तीन बजे से शुरू बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। आकाशीय बिजली कई स्थानों पर गिरने का प्रबल अनुमान है। कई इलाकों में आवासीय छप्पर ढहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

हफ्ते भर गर्मी से राहत

जिले के मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि अभी करीब हफ्ते भर लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। आने वाले 48 घण्टों में सुलतानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

लखनऊ का मौसम अलर्ट

राजधानी लखनऊ की बात करें तो गुरुवार सुबह मौसम बेहद नरम है। ठंडी हवाएं चल रही है। तापमान में भारी गिरावट है। लोगों के चेहरे मुस्कुरा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों की कहना है कि, अभी छह—सात दिन मौसम ठंडा रहेगा। 6—7 मई को बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ का गुरूवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, उत्तराखंड के भी कई जिलों में बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया। जिसका प्रभाव यूपी के कुछ जिलों में भी पड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन