8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : मौसम का बदला मिजाज इटावा में ओले गिरे, औरैया में आकाशीय बिजली से चार झुलसे

Weather Alerts लखनऊ स्थित मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कुछ-कुछ जिलों में 2 मई को भी बारिश हुई। तराई के जिलों में 3 और 4 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से मई के पहले पूरे हफ्ते में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 May 2022, 3:27 PM IST

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में बारिश व धूल भरी आंधी चलने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में बारिश व धूल भरी आंधी चलने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

यूपी के कुछ जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदली। भयंकर गर्मी के बाद रविवार शाम मौसम का रुख बदल गया। बदला मौसम जहां कई जिलों के राहत लेकर आया तो कई जिलों के लिए आफत भी बन गया। इटावा-आगरा में देर शाम तेज हवा संग जमकर ओले गिरे। जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं औरैया में रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक मौसम बुरी तरह से बिगड़ा रहा। झमाझम बारिश के साथ कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। फफूंद नगर पंचायत की एक गोशाला में काम करने वाले दो सेवादार समेत चार लोग बिजली गिरने से झुलस गए। बूंदाबांदी अभी जारी है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसलों को सुरक्षित करने को लेकर किसान परेशान रहे। मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमानों में बताया कि, सोमवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बनने की उम्मीद है। जिस वजह से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दो या तीन छिटपुट बारिश हो सकती है। और यह बारिश यूपी की जनता को चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में मदद करेगी।

थोड़ी राहत मिलेगी

लखनऊ स्थित मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कुछ-कुछ जिलों में 2 मई को भी बारिश हुई। तराई के जिलों में 3 और 4 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से मई के पहले पूरे हफ्ते में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। वहीं लखनऊ में बादल छाए हैं, उमस बढ़ी, पर गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी का बांदा देश का सबसे अधिक गर्म शहर, जानें कब होगी झमाझम बारिश

इटावा में ओलावृष्टि

कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था। और रोजाना इसमें इजाफा हो रहा था। लू के थपड़ों से लोग बेहाल थे। बस मई की पहली तारीख लोगों के लिए राहत बन कर आई। मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। और देर शाम तक आसामन पर बादलों का डेरा छा गया। बस कुछ देर बाद धूल भरी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इटावा के कई क्षेत्रों भरथना, इकदिल व सैफई में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट

चार आकाशीय बिजली से झुलसे

औरैया के फफूंद नगर पंचायत में गोशाला में काम करने वाले दो सेवादार समेत चार लोग बिजली गिरने से झुलस गए। बिजली गिरने से झुलसे अरुण कुमार व मिथुन वाल्मीक निवासी मोहल्ला लोधीयान, प्रमोद राजपूत निवासी मोहल्ला कटरा मड़ैया और पीयूष निवासी बाबा का पुरवा का उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ललिता का कहना है कि, फौरी तौर पर सूचना स्टाफ को मिली थी, सभी घायलाें की स्थिति अब ठीक है।