26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में ड्रग तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, 4 तस्कर दबोचे, 25 लाख रुपए का ड्रग्स बरामद

Four drug smugglers arrested: इटावा में पुलिस ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 25 लख रुपए का ड्रग बरामद किया गया है।

2 min read
Google source verification

Truck smuggler arrested in Etawah, drugs worth Rs 25 lakh recovered: इटावा में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक कुंटल दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत बाजार में 25 लाख रुपए की गई है अभियुक्तों के पास से एक कार अपाचे मोटरसाइकिल और स्कूटी भी बरामद हुई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा हुआ है रात में ग्रस्त के दौरान पुलिस को जानकारी हुई की चार कार सवार व्यक्ति कचोरा रोड की तरफ से आ रहे हैं मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गहरी बंदी की और कचोरा रोड पर वहां को रुकने का इशारा किया पुलिस का इशारा मिलते कार सवार व्यक्ति मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने बल प्रयोग करते हुए कार्य स्वरों को कचौरा रोड स्थित पैराडाइज होटल के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान मिली बड़ी सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब आरोपियों के पास से एक कुंटल 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख बताई गई है इसके साथ ही एक टीयूवी कार एक अपाचे मोटरसाइकिल और स्कूटी भी बरामद भी है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी हुई की पकड़े गए  गांजा तस्कर छोटे-छोटे पैकेट में रखकर आसपास के फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं। गिरफ्तार ड्रग तस्करों में  27 वर्षीय शाहरुख पुत्र मुन्ना निवासी पुराना मेवाती मोहल्ला थाना कोतवाली, 27 वर्षीय सौरव यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव निवासी नगला अजीत थाना इकदिल, 22 वर्षीय ऋषि यादव पुत्र कोमल सिंह यादव निवासी नगला अजीत थाना इकदिल, 36 वर्षीय भारत सिंह कुशवाहा पुत्र मुन्नू सिंह निवासी बेरी खेड़ा बकेवर शामिल है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई दो टीमें

गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों को लगाया गया था। जिसमें एसओजी प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, द्वितीय टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक राजेश, उप निरीक्षक संजय यादव,  हेड कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल दुष्यंत, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल गोपाल पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सैफई को प्रशस्ति पत्र और पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।