15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष क्लिनिक, एक छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधाएं

Special clinic for transgenders: इटावा की सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में ट्रांसजेंडर के लिए विशेष क्लिनिक स्थापित की गई है। जिसमें ट्रांसजेंडरों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- X ऑल इंडिया रेडियो गोरखपुर

Special clinic for transgenders at Etawah Saifai Medical College, named 'Sahaj Aarogya Clinic': इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में किन्नर (transgender) क्लिनिक खोला गया है। सहज आरोग्य क्लीनिक के नाम से चलने वाले अस्पताल में ट्रांसजेंडरों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी। यह प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक है, जिसका उद्घाटन कुलपति डॉक्टर अजय सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों को बिना हिचक-झिझक के क्लिनिक में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और इलाज के साथ परामर्श भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर इसे अभिशाप ना माने। इस मौके पर सैफई मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर व प्रभारी मौजूद थे।

कुलपति डॉक्टर अजय सिंह ने उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष क्लिनिक की स्थापना की गई है। सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के कुलपति डॉ अजय सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में ट्रांसजेंडरों को अलग रूप में देखा जाता है। समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो इलाज भी संभव है।

एक छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा

यह अस्पताल क्लीनिक ट्रांसजेंडर के लिए एक छत के नीचे सारी सुविधा देगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। जो ट्रांसजेंडर मरीजों की समस्याओं को सुनेंगे और बीमारी का उपचार करेंगे। क्लीनिक में अन्य विभागों के डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। सहज आरोग्य क्लिनिक के नाम से यह स्थापित की गई है।‌‌

महीने में प्रथम बुधवार को बैठेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

सैफई मेडिकल कॉलेज के कक्ष संख्या G-2 भूतल ओपीडी ब्लॉक में सहज आरोग्य क्लिनिक को जगह दी गई है। प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को डॉक्टरों की टीम बैठेगी जो ट्रांसजेंडर मरीजों का उपचार और सलाह देंगे। डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर इसे अभिशाप ना मानें और अपनी पहचान बिना छुपाए आरोग्य क्लिनिक में उन्हें एक छत के नीचे सारी सुविधाओं का लाभ ले।

सामाजिक संगठनों से भी सहयोग मांगा

डॉ. अजय सिंह ने सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग करने की अपील की। बोले, "बचपन में इसकी जानकारी हो जाए तो इलाज हो सकता है और इसका लाभ भी मिलेगा।" उन्होंने अपील की कि सहज आरोग्य क्लीनिक में आकर अपनी समस्याओं को बताएं और परामर्श लें। एक ही छत के नीचे इलाज, परामर्श, और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध होगी।