9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेना पड़ा भारी, 7 हजार रुपए के लिए हुआ गिरफ्तार

Head constable caught red-handed taking bribe: इटावा में आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल कंपोजिट शराब दुकान संचालक से रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसने एंटी करप्शन टीम में शिकायत कर दी। एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ कांस्टेबल को पकड़ लिया। ‌

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Head constable caught red-handed taking bribe: इटावा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग के एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि वह कंपोजिट शराब दुकान संचालक से अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा था। इस संबंध में कंपोजिट शराब दुकान संचालक ने एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। हेड कांस्टेबल पर उन्होंने आरोप लगाया कि शराब की दुकान से जुड़े कामों में कमियां निकाल कर रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ‌एंटी करप्शन टीम में केमिकल के नोटों को कंपोजिट शराब दुकान संचालक को देखकर हेड कांस्टेबल को देने के लिए भेजा जैसे ही उसने हेड कांस्टेबल को पैसे दिए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

शराब दुकानदार ने एंटी करप्शन टीम में की थी शिकायत

उत्तर प्रदेश के इटावा में कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कंपोजिट शराब दुकान के संचालक उदय प्रताप सिंह ने शिकायत की थी। इसके बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। अपनी शिकायत में बताया था कि आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह का शराब की दुकान चलाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है।

500 की नोट के साथ एंटी-करप्शन टीम ने भेजा

एंटी करप्शन टीम ने हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और उदय प्रताप सिंह को केमिकल लगाकर 500-500 की नोट दिया। उदय प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल को देने के लिए अंदर गया। इधर एंटी करप्शन की टीम तैयार खड़ी थी। जैसे ही उदय प्रताप सिंह ने ऑफिस के अंदर तहसीलदार सिंह को केमिकल लगे हुए नोट दिए एंटी करप्शन टीम मैं छापा मार दिया। ‌

सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

इतनी जल्दी घटनाक्रम हुआ कि हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह को समझने का मौका नहीं मिला। एंटी करप्शन टीम कानपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रीकृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। छापा मार टीम के चार सदस्यों ने तहसीलदार सिंह को सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिन्हें सिविल लाइन थाना ले जाया गया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एंटी करप्शन टीम हेड कांस्टेबल को अपने साथ लेकर कानपुर चली आई। आबकारी हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी की खबर से आबकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया।