
Monsoon Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने भाविष्यवाणी जारी करते हुए कहाकि, खुशखबर है, गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में मानसून आनेवाला है। मौसम विभाग ने बताया कि, दक्षिण में तैयार हो रहे सिस्टम ने संकेत दे दिया है कि मानसून की आमद जल्द हो सकती है। इस बार मानसून केरल में 27 मई को पहुंच रहा है। यानी कि समय से पहले झमाझम बारिश होगी। तो इसका प्रभाव अन्य राज्यों में पड़ेगा। मतलब सभी जगह मानसून जल्द आ जाएगा। इस बार यूपी में 15 जून के आस-पास मानसून दस्तक देगा। और लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि, कब मानसून आए और कम झमाझम बारिया हो और मन भर का भीगें।
हीटवेव ने जीना मुहाल किया
वैसे तो यूपी के कई जिलों में गर्मी आग उगल रही है। हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई लोग हीटवेव की वजह से अपनी जान गंवा बैठे। पर अब वे शांत हैं कि, मौसम विभाग ने बता दिया है कब यूपी में मानसून पहुंचेगा।
पूर्वी यूपी के ऊपर सरकुलेशन तैयार
मौसम विभाग का अपडेट है कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सरकुलेशन तैयार हो रहा है। यहां 22 मई से मौसम का रंग बदलेगा। बादल रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी। आंधी के साथ बरसात के भी पूरे आसार हैं। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन होगा वह स्थानीय कारकों के कारण होगा। मौसम विभाग के मुताबिक इसके पूर्व गर्मी और उमस रहेगी। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
यूपी में 23-24 मई को झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार हो रहे सरकुलेशन का असर 22 मई की शाम से ही दिखने लगेगा। इसके अगले दो दिन यानी 23 और 24 मई को बदली रहेगी। तेज हवाएं चलेंगी। दो-तीन चरण में बरसात भी होगी। इस सरकुलेशन का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिक होगा। यह अपना असर मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिखाएगा।
लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.5 दर्ज
राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी और कानपुर में 46.3 और प्रयागराज में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.3 और बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।