लखनऊ

तेजस्विनी ने जीता मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड का खिताब, राधा-कृष्ण के वेश में किया भारत का प्रतिनिधित्व

साउथ अफ्रीका के जोहांस्बर्ग में आयोजित हुए मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड कार्यक्रम में लखनऊ की तेजस्विनी सिंह ने बाजी मारी है

3 min read
Sep 23, 2018
तेजस्विनी ने जीता मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड का खिताब, राधा-कृष्ण के वेश में किया भारत का प्रतिनिधित्व

लखनऊ. साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित हुए मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड कार्यक्रम में लखनऊ की तेजस्विनी सिंह ने बाजी मारी है। उन्हें मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018- प्रिंसेस का खिताब मिला है। पांच दिनों तक चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर चरण में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा- कृष्णा का समागम एक साथ देखने को मिला। वहीं भारतीय घाघरे में पूरे देश के हर राज्य की ख़ास कला को पिरोया गया। टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति से सज़ा कथक व भरत्नाट्यम पर नृत्य प्रस्तुत किया था।

तेजस्विनी बताती हैं कंट्री कल्चर राउंड में राधा-कृष्ण की ड्रेस उन्होंने इसलिए पहनी क्योंकि विदेश के लोगों को इसके जरिये वह भारत की संस्कृति से अवगत कराना चाहती थीं। अपनी कंट्री को रिप्रजेंट करने के लिए उन्होंने राधा-कृष्ण की ड्रेस पहनी जो उन्होंने खुद डिजाइन की थी। बकौल तेजस्विनी राधा-कृष्ण के बारे में पूरा भारत जानता है। ऐसे में उन्हें यह भारत को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का सुंदर माध्यम लगा।

ये भी पढ़ें

इन्हें लड़कों ने दिखाया था तेजाब का डर, जाने कैसे किया मुकाबला

इंडिया के लगे नारे

तेजस्विनी ने अपने कंपटीटर्स को हर राउंड में कड़ी शिकस्त दी और इसी दम पर आगे बढ़ती गईं। उनकी पॉजिटिव एनर्जी और जोशिले अंदाज को देख उन्हें 'मोस्ट विवेशियस' वूमन का खिताब भी मिला। विजेता का नाम अनाउंस करने से पहले 'इंडिया-इंडिया' के नारे भी लगाए गए। इसी के साथ प्रतियोगिता के समापन पर नेशनल एंथम भी गाया गया। तेजस्विनी की शानदार जीत का सिलसिला मिसेज यूपी की प्रतियोगिता से ही शुरू हो गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने हर सपने की ओर एक कदम बढ़ाती गयीं। बक़ौल तेजस्विनी इस सफलता के पीछे उनकी सालों की कड़ी मेंहनत व विषम परिस्थितियों में माँ निर्मला सिंह का बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना है। तेजस्विनी मूल रूप से देवरिया की रहने वाली हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से वह लखनऊ में रह रही हैं। उन्होंने 45 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह प्रतियोगिता जीती।

जानिये तेजस्विनी के बारे में

तेजस्विनी पेशे से जर्नलिस्ट और हर्बल प्रोडक्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी कंपनी का नाम है ऑर्गैनिक ग्रीन्स एंड फ्लोरा एक्जॉटिका (Organic Greens and Flora Exotica)। इसके अलावा उन्होंने डिजाइनर के रूप में भी खुद को बखूबी स्थापित किया है। उन्हें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) का अवॉर्ड दिया है। आगे की जर्नी के निर्माण के बारे में तेजस्विनी बताती हैं वे पूरा समय कैन्सर व अन्य गम्भीर बीमारियों से लड़ने के प्रक्रतिक इलाज व कीमोथेरपी के दौरान होने वाले दुस्प्रभाव से बचाव का इलाज की खोज पर काम करेंगी। साथ ही वे साथ ही हाल ही मैनज्मेंट के छात्रों के लिए पूरे विश्व भर के नामी द्वारा लिखी जा रही किताब "द शिफ़्टिंग गोलस पोस्ट: टेक्नोलोजी व मैनेजमेंट ट्रेंड्जस" के अहम चैप्टर "अप्कमिंग ट्रेंड्ज आन हर्बल नैचरल हेल्थ एंड ब्यूटी ग्लोबल इंडस्ट्री" लिखेंगी। जिसमें की वह सबसे काम उम्र की लेखिका है।

प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं इंस्पिरेशन

तेजस्विनी की इंस्पिरेशन हैं प्रियंका चोपड़ा। उनका कहना है कि यूपी के छोटे से शहर से होने के बावजूद प्रियंका ने जिस कदर खुद को स्थापित किया है, वो कोई आसान बात नहीं। ब्यूटी पैजेंट्स जैसे कांटेस्ट में ये पहले धारणा होती थी कि प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए आपका सुंदर होना जरूरी है। लेकिन अपने टैलेंट के दम पर प्रियंका ने इस धारणा को तोड़ एक नया ट्रेंड सेट किया है और आज वह ग्लोबल लेवल पर भी अपने टैलेंट की बदौलत इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

सेल्फ ट्रेनिंग और दो साल की कड़ी मेहनत ने लखनऊ की तेजस्विनी सिंह को बनाया मिसेज इंटरनेशनल
Published on:
23 Sept 2018 12:53 pm
Also Read
View All