लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (9th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में उलटफेर का दौर जारी, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (9th February 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में पिछले कई दिनों से सरसों के तेल के औसतन भाव 150 से 170 रुपये के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। बाजार में बजट के बाद सरसों के तेल में अधिक उतार चढ़ाव नहीं हो रहा है। 7 फरवरी को सरसों का तेल 165 रुपये प्रति लीटर था, वहीं 8 फरवरी को 158 रुपये पर पहुंच गया था। जबकि आज यानी 9 फरवरी को दो रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 160 रुपये पर खुला है।

2 min read
Feb 09, 2022
mustard_oil_price.jpg

Mustard oil Rate Today (9th February 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में पिछले कई दिनों से सरसों के तेल के औसतन भाव 150 से 170 रुपये के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। बाजार में बजट के बाद सरसों के तेल में अधिक उतार चढ़ाव नहीं हो रहा है। 7 फरवरी को सरसों का तेल 165 रुपये प्रति लीटर था, वहीं 8 फरवरी को 158 रुपये पर पहुंच गया था। जबकि आज यानी 9 फरवरी को दो रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 160 रुपये पर खुला है। जबकि सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट पिछले साल दिसंबर में ही 200 रुपये के स्तर तक पहुंचे थे। उसके बाद से लगातार सरसों के तेल के दाम गिरकर 160 रुपये के आसपास घूम रहे हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में सरसों के तेल में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिल सकती है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (9th February 2022) : उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में सरकार ने तेल तिलहन का उत्पादन करने वाले किसानों को राहत देने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में सरसों के रकबे के साथ उत्पादन भी दोगुना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में सरसों के तेल के रेट में अप्रत्याशित गिरावट हो सकती है। वहीं बाजार के जानकार गर्मियों के साथ तेल के दाम घटने का अनुमान जता रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही सरसाें के तेल के भाव भी गिरेंगे। जिससे अधिक संख्या में निवेशक बाजार की तरफ लौटेंगे।

यूपी के वायदा बाजार में सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट आज यानी 9 फरवरी को गाजीपुर में 172 रुपये पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 8 फरवरी को सरसों के तेल के भाव गाजियाबाद में 169 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं 7 फरवरी को सरसों का तेल हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर पर था। इसी तरह 6 फरवरी को सरसों का तेल गाजीपुर में 172 रुपये, 5 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये और 4 फरवरी को गाेंडा में 177 रुपये प्रति लीटर था। उम्मीदों के मुताबिक, यूपी के जिलों में सरसों के तेल अधिकतम भाग गिरने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल का न्यूनतम भाव आज यानी 9 फरवरी को मैनपुरी में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले भी मैनपुरी में ही 8 फरवरी को 143 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं 7 फरवरी को सरसों के तेल 165 रुपये प्रति लीटर था तो 6 फरवरी को लखीमपुर खीरी में 162 रुपये था। इसी तरह अलीगढ़ में 5 फरवरी को सरसों का तेल 144 रुपये, 4 फरवरी को एटा में 151 रुपये, हाथरस में 3 फरवरी को 143 रुपये और 2 फरवरी को एटा में 137.50 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
09 Feb 2022 08:57 am