scriptMustard Oil Rate Today (8th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा भाव | Mustard Oil Rate Today in Uttar Pradesh Mustard Oil Price Today in UP | Patrika News

Mustard Oil Rate Today (8th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

locationलखनऊPublished: Feb 08, 2022 08:09:45 am

Submitted by:

lokesh verma

Mustard oil Rate Today (8th February 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में बजट के बाद सरसों का तेल के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 फरवरी को जहां यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट 165 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज 8 फरवरी पूरे 7 रुपये की गिरावट के साथ 158 रुपये पर खुले हैं।

mustard-oil-rate-today.jpg
Mustard oil Rate Today (8th February 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में बजट के बाद सरसों का तेल के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 फरवरी को जहां यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट 165 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज 8 फरवरी पूरे 7 रुपये की गिरावट के साथ 158 रुपये पर खुले हैं। जबकि 6 फरवरी को सरसों का तेल का 168 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, 5 फरवरी को 160 रुपये था। इस तरह सरसों के तेल का रेट लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। यूपी में सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव की बात करें तो दिसंबर 2021 में 200 रुपये तक पहुंच गए थे। जिसके बाद से सरसों का तेल लगातार टूट रहा है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में सरसों का तेल और नीच जाएगा। गर्मियों की शुरुआत में तेल के भाव में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिल सकती है।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (8th February 2022) : उत्तर प्रदेश में सरसों का उत्पादन दोगुना होने और बजट 2022-23 में तेल तिलहन के किसानों को प्रोत्साहन के बाद सरसों के तेल में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में सरसों के तेल के भाव में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिलेगी। उनका कहना है कि सर्दी के दौरान हमेशा की तरह इस बार भी सरसों के तेल के दाम बढ़े हैं, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी सरसाें के तेल के भाव में भी गिरावट होगी। इस तरह आगामी दिनों में सरसों के तेल के भाव के अपने पुराने स्तर पर लौटने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate Today : सरसों का तेल सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव की बात करें तो आज यानी 8 फरवरी को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 169 रुपये प्रति लीटर पर खोले गए हैं। जबकि एक दिन पहले 7 फरवरी को सरसों का तेल हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर पर था। वहीं 6 फरवरी को सरसों का तेल गाजीपुर जिले में 172 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया था। इसी तरह 5 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये, 4 फरवरी को गाेंडा में 177 रुपये प्रति लीटर था। उम्मीद के मुताबिक यूपी के जिलों में सरसों के तेल अधिकतम भाग आगामी दिनों में तेजी से गिर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate Today : बजट के बाद सरसों का तेल हुआ सस्ता, जानें एक लीटर के भाव

वहीं, यूपी में न्यूनतम भाव की बात करें तो आज 8 फरवरी को मैनपुरी जिले में सरसों का तेल 143 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले 7 फरवरी को सरसों के तेल न्यूनतम 165 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं 6 फरवरी को सरसों के तेल लखीमपुर खीरी में 162 रुपये दर्ज किया गया था। इसी तरह 5 फरवरी को सरसों का तेल अलीगढ़ में 144 रुपये, 4 फरवरी को एटा में 151 रुपये, हाथरस में 3 फरवरी को 143 रुपये, 2 फरवरी को एटा में 137.50 रुपये तो 1 फरवरी को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो