लखनऊ

Mustard Oil Rate Today ( 23rd February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल 43 रुपये टूटा, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (23rd February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल बाजार में औसतन सरसों का तेल पूरे 43 रुपये टूटने के बाद 157 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा गया है। जबकि दिसंबर 2021 में 200 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। वहीं फरवरी की बात करें तो इस महीने सरसों के तेल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव हुुआ है।

2 min read
Feb 23, 2022
mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard oil Rate Today (23rd February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल बाजार में औसतन सरसों का तेल 23 फरवरी को पूरे 43 रुपये टूटने के बाद 157 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा गया है। जबकि दिसंबर 2021 में 200 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। वहीं फरवरी की बात करें तो इस महीने सरसों के तेल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव हुुआ है। इस महीने जहां सरसों का तेल यूपी में 150 रुपये के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा हैं तो वहीं 17 फरवरी को अधिकतम रेट 171 रहे थे। हालांकि 18 फरवरी को तेल 151 रुपये दर्ज किया गया है। इसी तरह 19 और 20 फरवरी को 162 रुपये प्रति लीटर ताे 21 फरवरी को 163 रुपये था। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि मार्च के महीने में सरसों के तेल में एक बार फिर नरमी देखने को मिलेगी।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (23rd February 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पिछले डेढ़ माह से 170 रुपये प्रति लीटर के नीचे चल रहा सरसों का तेेल फरवरी में पहली बार 17 को 171 रुपये दर्ज किया गया था। जबकि फरवरी की शुरुआत में तेल के दाम सबसे कम 150 रुपये प्रति लीटर थे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में सरसों के तेल के भाव में 5 से 15 रुपये ऊपर नीचे होते रहेंगेञ जैैसे ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचेगी तो तेल भी नीचे जाएगा।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज यानी 23 फरवरी को सर्वाधिक सरसों के तेल रेट 171.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 19, 20 21 और 22 फरवरी को भी गाेंडा में ही 163 से 175 रुपये प्रति लीटर के बीच थे। वहीं 16, 17 और 18 फरवरी को सरसों के तेल के भाव कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गए थे। इसी तरह सरसों के तेल रेट 14 और 15 फरवरी को कानपुर में ही 178 रुपये, गाजियाबाद में 13 फरवरी को 168 रुपये, हमीरपुर में 12 फरवरी को 172 रुपये और कानपुर में 11 फरवरी को 180 रुपये दर्ज किए गए थे।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सरसों के तेल के भाव 23 फरवरी को 143 रुपये पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 22 फरवरी को अलीगढ़ में सरसों के तेल के रेट 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 21 फरवरी काे मैनपुरी में 143 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। इसी तरह 19 और 20 फरवरी को हाथरस में 142 रुपये, 18 फरवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये, 17 फरवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये, 16 फरवरी को मिर्जापुर में 71 रुपये, 14 और 15 फरवरी को एटा में 137 रुपये और 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर में 166 रुपये के न्यूनतम स्तर पर दर्ज किए गए थे।

Published on:
23 Feb 2022 09:03 am