लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (1st April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : 1 अप्रैल को सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट, फटाफट जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (1st April 2022) पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के चुनाव के बाद देशभर में पेट्राेलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं वायदा बाजार में अनिश्चतता का माहौल देखने को मिल रहा है। जबकि यूपी के बाजारों की बात करें तो सरसों के तेल को छोड़कर अधिकतर चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं आज 1 अप्रैल 2022 को यूपी में सरसों के तेल के न्यूनतम रेट 158 रुपये पर खुले हैं।

2 min read
Apr 01, 2022
Mustard Oil Rate Today (1st April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : 1 अप्रैल को सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट, फटाफट जानें आज के रेट।

Mustard oil Rate Today (1st April 2022) : पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के चुनाव के बाद देशभर में पेट्राेलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं वायदा बाजार में अनिश्चतता का माहौल देखने को मिल रहा है। जबकि यूपी के बाजारों की बात करें तो सरसों के तेल को छोड़कर अधिकतर चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं आज 1 अप्रैल 2022 को यूपी में सरसों के तेल के न्यूनतम रेट 158 रुपये पर खुले हैं। इससे एक दिन पहले 31 मार्च को सरसों के तेल के भाव 157 रुपये प्रति लीटर थे। हालांकि इससे पहले मार्च में ही सबसे कम सरसों के तेल के भाव 153 रुपये तक पहुंचे थे। अभी भी यूपी में सरसों के तेल रेट सर्वाधिक भाव 210 रुपये से 52 रुपये कम हैं। बाजारों के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में सरसों का तेल काफी नीचे जा सकता है।

Mustard oil Rate Today (1st April 2022) : वायदा बाजारों में फिलहाल अनिश्चितता का माहौल बना है। विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के रेट 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। इस कारण माल ढुलाई के चलते अन्य वस्तुओं के रेट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे वायदा बाजार के निवेशक काफी कम निवेश कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल बाजार अनिश्चितता की तरफ बढ़ा है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव में राहत बरकरार है। सरसों के तेल भाव अभी भी काफी नीचे हैं।

यूपी के वायदा बाजार में सबसे अधिक सरसों के तेल के रेट आज यानी 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 29 मार्च को हमीरपुर जिले में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये, 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये और 23 मार्च को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे।

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव सबसे कम आज यानी 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 31 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर और 19 और 20 मार्च को शाहजहांपुर में 154 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे।

Published on:
01 Apr 2022 09:48 am
Also Read
View All