Mustard oil Rate Today (3rd April 2022) देशभर में पेट्राेलियम पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते माल भाड़ा भी काफी हद तक बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों हर वस्तु के भाव भी बढ़े हैं। हालांकि यूपी के वायदा बाजारों में सरसों के तेल अभी भी काफी नीचे हैं। आज यानी 3 अप्रैल को भी यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।
Mustard oil Rate Today (3rd April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में जहा उथल-पुथल मची हुई है। वहीं भारत में भी पेट्राेलियम पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते माल भाड़ा भी काफी हद तक बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों हर वस्तु के भाव भी बढ़े हैं। हालांकि यूपी के वायदा बाजारों में सरसों के तेल अभी भी काफी नीचे हैं। आज यानी 3 अप्रैल को भी यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इससे पहले मार्च की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बाजार में औसतन सरसों के तेल के भाव 153 रुपये तक पहुंच गए थे। जबकि इससे पहले यूपी में सरसों के तेल रेट सर्वाधिक स्तर 210 रुपये लीटर तक जा पहुंचा था। उसके मुकाबले अभी बाजार में सरसों के तेल के भाव 53 रुपये कम हैं। बाजार के जानकारों का दावा है कि एक-दो सप्ताह में सरसों का तेल 150 रुपये से नीचे जाएगा।
Mustard oil Rate Today (3rd April 2022) : देशभर के वायदा बाजारों में फिलहाल महंगाई चरम पर है। सोना-चांदी से लेकर खाद्य पदार्थ और निर्माण सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि यूपी के साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते सरकार ने दाम नहीं बढ़ने दिए। अगर ऐसा होता तो सरकार को काफी नुकसान हो सकता था। लेकिन, अब चुनाव के बाद पेेट्रोलियम पदार्थों के साथ सभी चीजों के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल 100 रुपये से ऊपर जा चुका है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही अनिश्चितता का माहौल खत्म होगा और बाजार में रौनक लौटेगी।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में सबसे अधिक सरसों के तेल के भाव आज भी 3 अप्रैल को कल की तरह इलाहाबाद में 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि महीने के पहले दिन 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये और 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
यह भी पढ़ें- सरसों का तेल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के रेट सबसे कम आज यानी 3 अप्रैल को भी मैनपुरी में ही कल की तरह 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि महीने के पहले दिन 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 तो 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।