लखनऊ

बुद्ध जयंती पर पीएम मोदी जाएंगे लुम्बिनी, नेपाली पीएम संग करेंगे माया देवी मंदिर के दर्शन

PM Modi Lumbini visit 16 मई को बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए बुद्ध के जन्मस्थान नेपाल के लुम्बिनी जाएंगे। लुम्बिनी में पीएम मोदी का स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे। जहां पीएम मोदी और प्रधानमंत्री देउबा माया देवी मंदिर जाएंगे।
2 min read
• •
May 14, 2022
pm_modi_lumbini_visit.jpg

16 मई को बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए बुद्ध के जन्मस्थान नेपाल के लुम्बिनी जाएंगे। लुम्बिनी में पीएम मोदी का स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे। जहां पीएम मोदी और प्रधानमंत्री देउबा माया देवी मंदिर जाएंगे। वहां पर पूजा अर्चना करेंगे। वर्ष 2014 में पीएम का पद संभालने के बाद पीएम मोदी की 5वीं नेपाल यात्रा होगी। अपने पहले कार्यकाल में पीएम मोदी चार बार नेपाल यात्रा में गए थे। पीएम मोदी दिल्ली से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और फिर हेलिकॉप्टर से नेपाल के लुम्बिनी पहुंचेंगे। यहां वे माया देवी मंदिर जाएंगे। यहीं भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। यहां दीपक जलाएंगे और दर्शन करेंगे। लुम्बिनी नेपाल के भैरवाह जिले में है।

माया देवी मंदिर यूनेस्को में शामिल

माया देवी मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। सम्राट अशोक ने इस स्थान के विकास में अहम योगदान दिया था। वर्ष 1896 में जनरल खडग शमशेर और डॉक्टर एंटनी फुहेर ने इस स्थान को खोज निकाला। केशर शमशेर ने वर्ष 1939 में माया देवी मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। नया माया देवी मंदिर लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने वर्ष 2003 में तैयार किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, माया देवी मंदिर में छठवीं से लेकर 15वीं सदी तक के कलात्मक अवशेष हैं। इसमें 15 चौकोर चबूतरे और 5 कतारें हैं। ये सभी पूर्व से पश्चिम दिशा में बनाए गए हैं। 3 कतारें उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ बनाई गईं हैं।

लुंबिनी क्यों प्रसिद्ध है जानें

लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्म स्थान है। लुंबिनी के जिस मंदिर में पीएम मोदी पूजा करेंगे, वो भगवान बुद्ध की मां का ही मंदिर है। मां महामाया का निधन भगवान बुद्ध के जन्‍म के कुछ समय बाद ही हो गया था। उस वक्त भगवान बुद्ध का नाम सिद्धार्थ था। सिद्धार्थ का लालन-पालन उनकी मौसी गौतमी ने किया था। लुंबिनी बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए किसी तीर्थ स्‍थल से कम नहीं है। लुम्बिनी नेपाल के तराई क्षेत्र में कपिलवस्तु और देवदह के बीच नौतनवा स्टेशन से करीब 8 मील दूर पश्चिम में रुक्मिनदेई नामक स्थान के पास स्थित है।

Published on:
14 May 2022 04:44 pm
Also Read
View All