लखनऊ

Weather Updates : यूपी का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज, गोरखपुर में प्री मानसून की दस्तक

Weather Updates मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, अगले पांच दिन तक लू का प्रकोप रहेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर बना रहेगा।

2 min read
Jun 12, 2022
Feature image

मौसम अपना प्रचंड रुप दिख रहा है। बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.6 डिग्री रहा। 45.2 डिग्री तापमान के साथ आगरा दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर के रुप में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, अगले पांच दिन तक लू का प्रकोप रहेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर बना रहेगा।

लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा आज ?

लखनऊ में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। मौसम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। मानसून की आस लगाए बैठे हैं। यूपी में मानसून कब आएगा यह सवाल सब पूछ रहे हैं। लखनऊ में आज रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा।

Monsoon Update 2022 : गोरखपुर में प्री मानसून की दस्तक

गोरखपुर में रविवार को प्री मानसून की ने दस्तक दी। रविवार भोर से आसमान में बादल छा गए और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पहले अनुमान था कि मानसून 15 जून और प्री मानसून 14 जून को आएगा लेकिन प्री मानसून ने 12 जून को ही दस्तक दे दी। 18 जून तक गोरखपुर में मानसून आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया कि, इस बार का मानसून राहत भरा रहेगा। औसत से थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है।

शहरों के तापमान जानें

शहर - अधिकतम -न्यूनतम
प्रयागराज - 45.6 - 30.4
आगरा - 45.2 - 30
वाराणसी - 45 - 29
कानपुर - 44.8 - 28.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)।

Published on:
12 Jun 2022 10:05 am