लखनऊ

यूपी में होली पर 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर, सरकार ने दिए आदेश

UP Holi Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में 2 से 4 मार्च तक होली की छुट्टी घोषित की गई है। सीएम योगी ने कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने के भी आदेश दिए है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
School Holiday(Image-Patrika.com)

UP Holi Holiday 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग स्टाफ, संविदाकर्मी और सफाई कर्मचारियों को त्योहार से पहले हर हाल में वेतन/मानदेय जारी कर दिया जाए। सीएम के इस फैसले से करीब 17 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव का भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना; बोले, राजनीतिक विवादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना ठीक नहीं

2 से 4 मार्च तक रहेगी होली की छुट्टी

सीएम योगी ने अपनी विदेश यात्रा से लौटते ही 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। 2 मार्च को होलिका दहन है। 3 मार्च को संभावित अवकाश (सरकारी निर्णय के अनुसार) और 4 मार्च रंग वाली होली है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है और सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

होली पर बैंक कब रहेंगे बंद?

होली के दौरान बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। 2, 3, 4 मार्च को भी होली के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या स्थिति?

सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को स्कूलों में अवकाश रहेगा। 1 मार्च (रविवार) होने की वजह से बच्चों को भी लगातार 4 मार्च तक चार दिन की छुट्टी मिल सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर