26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव का भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना; बोले, राजनीतिक विवादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना ठीक नहीं

सपा प्रमुख ने अपने हालिया बयान में पीडीए दिवस को समाज के लिए नई उम्मीद बताया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पीड़ित, दलित और पिछड़े लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Himesh Rana

Feb 26, 2026

फोटो- अखिलेश यादव

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदरूनी राजनीतिक विवादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना ठीक नहीं है। उनका कहना है कि इससे देश और प्रदेश दोनों की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन इन्हें दुनिया के सामने ले जाना उचित नहीं है।

पीडीए दिवस को बताया नई शुरुआत

सपा प्रमुख ने अपने हालिया बयान में पीडीए दिवस को समाज के लिए नई उम्मीद बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी है। उनके अनुसार, जो लोग अब तक अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रहे थे, वे भी अब अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आ रहे हैं।

बुलेट ट्रेन की रफ्तार पर केंद्र सरकार पर सवाल

अखिलेश यादव ने देश में बुलेट ट्रेन परियोजना की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “भारत में बुलेट ट्रेन की रफ्तार कछुए जैसी है, जबकि हमें आधुनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता है।” उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में गंभीरता से काम करने की मांग की।

राजनीतिक दलों को दिया संदेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग अलग राजनीतिक रास्ता चुनते हैं, वे साथ नहीं चल सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की दिशा में काम कर रही है और आगे भी यही प्रयास जारी रहेगा।