
केशव प्रसाद मौर्य को नहीं मिला इंग्लैंड का वीजा, PC-X
लखनऊ : यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जर्मनी दौरे पर पर गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीच में ही अपना दौरा रद्द करना पड़ा। वह जर्मनी से अब लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य को आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाना था। भारत सरकार की ओर से एनओसी दे दी गई थी। बावजूद इसके वीजा जारी नहीं किया गया।
केशव प्रसाद मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी के दौरे पर रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ कई अहम समझौते किए। इसके बाद 25 से 27 फरवरी के बीच उनका कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम में निर्धारित था।
जर्मनी प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम के साथ आईटी मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जर्मनी के प्रमुख इंडस्ट्रियल ग्रुप्स और संगठनों के साथ बैठक कर निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की।
केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे में सेमीकंडक्टर, रक्षा, उद्योग और कौशल विकास पर केंद्रित अहम बैठकें हुईं। जर्मनी की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों से उत्तर प्रदेश को ‘सेमीकंडक्टर हब’ बनाने के लिए तकनीकी सहयोग मांगा गया, वहीं यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत ड्रोन और उन्नत रक्षा उपकरण निर्माण में निवेश का न्योता दिया गया। IHK Frankfurt am Main के साथ औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने पर चर्चा हुई, साथ ही जर्मन ‘डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग’ मॉडल को यूपी के तकनीकी संस्थानों में लागू कर युवाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी की मशहूर ड्रोन बनाने वाली कंपनी 'क्वांटम सिस्टम्स' के साथ खास बैठक की। इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे यूपी को ड्रोन बनाने का गढ़ (हब) बनाया जाए। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में खेती से लेकर फौज (डिफेंस) के काम आने वाले आधुनिक ड्रोन अब उत्तर प्रदेश में ही तैयार होंगे। इससे न सिर्फ तकनीक बढ़ेगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे।
Updated on:
26 Feb 2026 07:33 pm
Published on:
26 Feb 2026 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
