
Reserve Bank New Facility बैंक ग्राहकों के लिए रिजर्व बैंक एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस नई सुविधा से उत्तर प्रदेश के बैंक ग्राहकों को भारी फायदा मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आठ अप्रैल को ऐलान किया था कि, अब देश के सभी बैंकों में शीघ्र ही कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा शीघ्र शुरू होने जा रही है। यानि की आरबीआई ने एटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के कैश निकालने की सुविधा शुरू करने की अनुमति दी है। अभी कुछ बैंकों में यह सुविधा जारी है। एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक यह सुविधा दे रहे हैं। आरबीआई ने कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई सुविधा से बैंक ग्राहकों को कई फायदों मिलेंगे। नई सुविधा को जानकर आप बेहद खुश हो जाएंगे।
आरबीआई के अनुसार, कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा शीघ्र शुरू होने जा रही है। ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आरबीआई कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
फ्रॉड में आएगी कमी
आरबीआई का मानना है कि, इससे एटीएम से जुड़े फ्रॉड में कमी आएगी। रोक लगेगी। कार्डलेस ट्रांजैक्शन से लेनदेन में आसानी होगी और कार्डलेस ट्रांजैक्शन से कार्ड की क्लोनिंग, कार्ड की चोरी सहित दूसरे कई फ्रॉड रोकने में भी मदद मिलेगी। इस बारे में एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे।
इन बैंकों में है कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा
कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा अभी कुछ ही बैंकों में है। पर जल्द ही यह देश के सभी बैंकों में शुरू हो जाएगी। अभी जिन बैंकों में कार्ड लैस एटीएम ट्रांजेक्शन की सुविधा जारी है उन में एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक हैं। आरबीआई की ताजा घोषणा के साथ कार्ड रहित लेनदेन अब किसी भी एटीएम पर किया जा सकता है, भले ही ग्राहक का बैंक कोई भी हो।
कार्ड लैस एटीएम ट्रांजेक्शन की अहम बातें
- सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को एंटर कर कैश की निकासी होगी
- ओटीपी एक बार के ट्रांजेक्शन के लिए वैलिड
- एक बार में 10 हजार या अधिक ले सकते हैं
यह भी पढ़ें : पीएनबी खाताधारकों को मिल रहे आठ लाख रुपए, जानें क्यों
ऐसे निकालें बिना कार्ड के पैसे
- यूजर के लिए यूपीआई आईडी जरूरी
- ट्रांजेक्शन यूपीआई से ऑथेंटिकेट करना होगा
- एटीएम स्क्रीन पर Cardless Withdrawal ऑप्शन सिलेक्ट करें
- स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड शो होगा
- इस कोड को यूपीआई ऐप के जरिए स्कैन करें
- स्कैन करने के बाद यूपीआई पिन नंबर एंटर करें
- बस आपका कैश बाहर