लखनऊ

चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के पक्ष में करने के लिए काम कर रहा संघ, ये है रणनीति

उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को कन्वेंस करने के लिए दिल्ली में आयोजित की गई बैठक में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बैठकर उन तमाम मुद्दों पर चर्चा की है जो मुस्लिम महिलाओं से सीधे तौर पर जुड़े हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने संघ नेता के सामने मुस्लिम महिलाओं के सामने आने वाली समस्या एवं मुद्दों को रखा है। जिन मुद्दो के आधार पर संघ मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के लिए जोड़ने का काम करेगा।
2 min read
Dec 23, 2021
muslim.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के पक्ष में करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ सक्रिय है। स्वयंसेवक संघ तीन तलाक जैसे मुद्दे से मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के प्रति कन्वेंश करने की कोशिश कर रहा है।10 इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचने के लिए संघ ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने संघ से जुड़ी हुई मुस्लिम महिलाओं की इकाइयों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है।

मुस्लिम महिलाओं से हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को कन्वेंस करने के लिए दिल्ली में आयोजित की गई बैठक में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बैठकर उन तमाम मुद्दों पर चर्चा की है जो मुस्लिम महिलाओं से सीधे तौर पर जुड़े हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने संघ नेता के सामने मुस्लिम महिलाओं के सामने आने वाली समस्या एवं मुद्दों को रखा है। जिन मुद्दो के आधार पर संघ मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के लिए जोड़ने का काम करेगा।

पुस्तक का किया गया विमोचन

संघ की मुस्लिम महिलाओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मकथा दास्तां योगी का विमोचन भी किया गया। इस किताब का विमोचन नेता इंद्रेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं के संगठन ने तीन तलाक जैसे मुद्दे पर फैसला लेने के लिए कोर्ट और सरकार का शुक्रिया अदा किया। ‌

मुस्लिम महिला वोट पर भाजपा की नजर

ऐसा माना जाता है कि भले ही मुस्लिम समाज भाजपा का वोट बैंक न हो और हिंदूवादी पार्टी मानी जाने वाली भाजपा को मुसलमानों का वोट न मिलता हो लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से मोदी के नाम पर मुस्लिम क्षेत्र में भारी संख्या में वोट मिले हैं ऐसे में अब मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के प्रति कन्वेंस करने का प्रयास हो रहा है। जिससे कि मुस्लिम समाज के इस तबके का वोट भाजपा जुटा सके, तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाएं एकजुट हुई थी ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों को लेकर उन तक पहुंचा जाएगा तो मुस्लिम महिलाओं का वोट भाजपा अपने खाते में ला सकती है इसके लिए संघ प्रयासरत है।

Updated on:
23 Dec 2021 08:42 am
Published on:
23 Dec 2021 08:41 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब