लखनऊ

सांसद बने यूपी के इन सात विधायकों ने दिया इस्तीफा, बाकी चार को लेकर आई यह खबर

7 विधायकों ने अपना-अपना इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंप दिया है। इनमें भाजपा के तीन विधायकों ने मंगलवार को ही विधानसभा सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

3 min read
Jun 05, 2019
Yogi Akhilesh Maya

लखनऊ. यूपी में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। हालांकि चुनाव होने में अभी 6 माह का वक्त शेेष है, लेकिन संगठन को मजबूत और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को बनाए रखने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती व समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उपचुनाव अलग-अलग लड़ने की घोषणा ने इस रण को और रोमांचक बना दिया है। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के अलावा क्षेत्रिए दल भी इसमें अपने ताकत आजमाएंगे। इनमें 22 लोकसभा सीटों पर अपनी जमानत जब्द करवा चुकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भी शामिल हैं। इससे पूर्व जिन 11 रिक्त विधनसभा सीटों पर उपचुनाव होना है वहां के विधायकों में से 7 ने अपना-अपना इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंप दिया है। इनमें भाजपा के तीन विधायकों ने मंगलवार को ही विधानसभा सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

इन सांसदों ने विधायक पद से दिया इस्तीफा-
सांसद निर्वाचित हुए 11 विधायकों का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना जारी है। इनमें 8 भाजपा के, एक-एक अपना दल (एस), सपा व बसपा के नेता शामिल हैं। मंगलवार को ही चार विधायकों ने अपना-अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है। तीन यह कार्य पहले ही कर चुके हैं। वहीं शेष चार का इस्तीफा सौंपना बाकी है।

5 जून थी आखिरी तारीख-

सांसद निर्वाचित हुए विधायकों के अपने इस्तीफा देने की आखिरी तारीख पांच जून थी। दरअसरल कोई भी व्यक्ति दो सदन का सदस्य नहीं हो सकता है। यदि वो समय रहते एक सदन से अपना इस्तीफा न दे तो उसको मिली बाद वाली सदन की सदस्यता रद्द हो सकती है। मुमकिन है कि शेष चार निर्वाचित सांसद आज 5 जून को विधानसभा सदन से अपना इस्तीफा दे दें, यदि ऐसा नहीं होता है, तो इन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निम्न देखें किसने दिया और किसने अभी तक नहीं दिया इस्तीफा-

- लखनऊ कैंट से भाजपा विधायक व पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने इस्तीफा दिया है। वह इलाहाबाद से सांसद निर्वाचित हुई हैं।

- टूंडला सीट से विधायक व पशुधन मंत्री एसपी बघेल ने भी अपना इस्तीफा सौंपा है। वह आगरा से सांसद चुने गए हैं।

- चित्रकूट की मानिकपुर सीट से आरके सिंह पटेल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। पटेल बांदा से सांसद बने हैं।

- सहारनपुर की गंगोह सीट से प्रदीप चौधरी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। वे कैराना से सांसद बने हैं।

यह तीन पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा-

- अंबेडकर नगर से सांसद बने बसपा के रितेश पांडे जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। वह पहले ही त्यागपत्र दे चुके हैं।

- रामपुर सदर सीटे से सपा विधायक आजम खां भी पहले ही अपना त्यागपत्र दे चुके हैं।

- प्रतापगढ़ से सांसद बने अपना दल (एस) के संगम लाल गुप्ता भी अपना इस्तीफा दे चुहैं।

इन चार ने नहीं दिया अब तक इस्तीफा-

- उपेंद्र सिंह रावत - उपेंद्र बाराबंकी से भाजपा सांसद बने हैं। यहां के जैदपुर विधानसभा सीट से लड़ा था विधायकी का चुनाव

- अक्षयवर लाल गोंड - बहराइच से भाजपा सांसद चुने गए अक्षयवार को भी विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। यहां की बलहा (सु.) क्षेत्र से वे विधायक हैं।

- राजवीर सिंह दिलेर - दिलेर हाथरस के रास्ते संसद पहुंचे हैं और उपचुनाव के दौरान वे यहां के इगलास विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क साधते देखे जाएंगे।

- सत्यदेव पचौरी- कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी इस बार कानपुर से सांसद चुने गए है। इन्होंने भी नहीं दिया इस्तीफा।

Updated on:
07 Jun 2019 08:22 pm
Published on:
05 Jun 2019 05:38 pm
Also Read
View All