लखनऊ

‘उसी वक्त मारना चाहिए था थप्पड़’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे बताया कांग्रेस का षड्यंत्र?

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट कांग्रेस के षड्यंत्र का चेहरा थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 6:06 PM IST
Brij Bhushan Singh
फाइल फोटो: बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की ओर प्रहार करते हुए कहा कि ये न सिर्फ कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ बल्कि वह अदालत से भी बेदाग और पाक साफ होकर निकलेंगे।

‘पाक साफ होकर निकलेंगे’

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दिया है। सिंह ने कहा, ‘विनेश फोगाट कांग्रेस के षड्यंत्र का चेहरा थी। यह वह षड्यंत्र था जिसे दीपेंद्र हुड्डा और हुड्डा परिवार ने उनके खिलाफ रचा था। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि न सिर्फ कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ बल्कि अब वह अदालत से भी बेदाग और पाक साफ होकर निकलेंगे।

गलत आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की

बृजभूषण सिंह ने अपने उपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, 'मुझ पर यौन उत्पीड़न का गलत आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की लेकिन अब पूरा षड्यंत्र लोगों के सामने है। कैसे 2 साल से मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मेरे खिलाफ पूरे आंदोलन को रचा गया। आंदोलन की फंडिंग की गई, पैसे दिए गए ताकि मुझे फंसा कर हटाया जा सके। अब कांग्रेस पार्टी ने उसी का इनाम विनेश और बजरंग को दिया है।'

'मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था'

विनेश फोगाट को लेकर सिंह ने कहा, 'सियासी साजिश बेनकाब हुई है। अब जो अदालती साजिश रची गई है वह भी बेनकाब होगी क्योंकि जिस दिन और वक्त उन्होंने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं उस दिन मैं सर्बिया में था और इसके बाद 2 दिन लखनऊ में था। इस बात के सारे सबूत कोर्ट में मौजूद हैं। जल्द ही अदालत भी इंसाफ करेगा।'

Updated on:
7 Sep 2024, 6:06 PM IST
Published on: